Shahi Panner

क्या आप आज का लंच या डिनर घर के बने शाही पनीर के साथ करना चाहते हो ? तो इस ब्लॉग को पड़ें और आसानी से घर मे शाही पनीर बनाने का तरीका सीखें | शाही पनीर एक बहुत ही लाजवाब, फेमस, टेस्टी और डिलिशियस वयंजन है |

आमतौर पर शादिओं और पार्टीज मे अक्सर लोग शाही पनीर को आपने खाने मे शामिल करना जरूर पसंद करते  हैं | अगर आप बाहर भी खाने जाते हो तो आप  मे  शाही  जरूर शामिल करते हैं |

शाही पनीर एक बहुत ही महंगी डिश है जो के बहुत ही आसन से घर में तैयार की जा सकती है। शाही पनीर को चावल और नान के साथ खाया जा सकता है |

 

शाही पनीर बनाने के लिए जरुरी सामग्री:

  • काजू – 30-35
  • क्रीम या मलाई – 125 ग्राम
  • नमक – स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनिया – 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ
  • पनीर – 500 ग्राम
  • घी या तेल – 2 टेबल स्पून
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटी चम्मच
  • प्याज – 1-2
  • लहसुन – 4-5 कली
  • धनिया पाउडर – एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च – एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • टमाटर – 4-5 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च –  2
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा

 

शाही पनीर बनाने का तरीका:

अब हम शाही पनीर बनाना शुरू करेंगे |

1. सबसे पहल काजू, प्याज़ और हरी मिर्च को काट कर इसका पेस्ट बना लें |

2. अब एक नॉन-स्टिकी पैन लें और अगर आपके पास नॉन-स्टिकी पैन नहीं है तो आप कोई भी पैन ले सकते है | अब इस पैन मई घी डाल कर गरम कर लें और फिर इसमे सारे गरम मसाले डाल कर अच्छी तरीके से 20-25 मिनट तक पका लें |  ताके सारे मसाले अच्छे से भून जाये और हमारे घी मई मिक्स हो जाएं |

3. अब गैस को मध्यम कर के इसमे काजू, प्याज़ और हरी मिर्च का पेस्ट डाल लें | अब इसको लाइट पिंक होने तक फ्राई कर लें | याद रहे मसाले कोमध्यम आंच पर पकाये और मसाले को हिलाते रहे नहीं तो आपका मसाला नीचे लग जायेगा और आपका शाही पनीर टेस्टी नहीं बनेगा |

4. प्याज़ को 4-5 मिनट पकने के बाद इसमे अदरक और लहुसन का पेस्ट डाल 3-4 मिनट तक फ्राई कर लें |

5. अब भुने हुए मसाले मे गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर चलते हुए मिक्स करें | इसी के साथ आप इसमे टमाटर भी डाल दें | अब आप इसको फ्राई करते रहीं जब तक इसका सारा पानी सोख न हो जाये |

6. जब टमाटर का पानी ख़तम हो जाये  दही और मलाई डाल  दें और  इसको अच्छे से मिक्स कर दें | याद रहे गैस को धीमी आंच पर रखें |

7. अगर  आपको शाही पनीर मीठा पसंद है तो इसमे आप चीनी भी दाल सकते हो | जब तक तेल ऊपर न दिखाई देने लगे इसको अच्छे से पकाते रहे | इसको पकने मे आपका 4-5 मं का समय लगेगा |

8. जैसे ही मसाले मे तेल दिखाई देने लगे तो इसमे 3-4 टेबल स्पून पानी डाल दें और पनीर भी डाल दें | अब पनीर को मिक्स करने के लिए इसको 3-4 मिनट तक भून लें | जिससे के मसालों का टेस्ट पनीर के अंदर ऐड हो जाये |

9. चार मिनट के बाद इसमे दूध दाल दे या पानी भी ऐड कर सकते हो जैसा आपको ठीक लगे | वैसे ये एक शाही रेसिपी है तो इसमे दूध मिलाना ज्यादा ठीक रहेगा |

10. अब गैस को तेज़ कर दें और दूध/पानी को उबाली आने तक पकाएं | इसको लगातार हिलाते रहे नहीं तो ये नीचे लग जाएगा |

11. जब भी आप ग्रेवी मई दूध ऐड करें तो इसको लगातार हिलाते रहे | ऐसा करने से आपका दूध नहीं फटेगा |  गैस को तेज़ कर दें और इसमे एक उबाली आने दें | जैसे ही दूध मे उबाली आती है तोह गैस को कम कर दें और इसको 6-8 मिनट तक पकने दें |

12. तकरीबन 6-8 मिनट  देखें और हमारा शाही पनीर तैयार हो जाएगा | अब गैस को बंद कर दें | शाही पनीर को घर पर बनाना बहुत ही आसान है | अब बने हुए शाही पनीर को एक बर्तन मई डालें और इस पर क्रीम दाल कर इसको और जयादा टेस्टी बना लें |

 

 

धन्यवाद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *