रवा उपमा एक बहुत की स्वादिस्ट और मशहूर दक्षिण भारतीय रेसिपी है | रवा  उपमा को नाश्ते में या शाम के समय चाय के साथ भी खा सकते हैं | जो लोग अपनी सेहत के प्रति बहुत जागरूक है उनके लिए उपमा के बहुत ही सही विकलप है | आज हम बात करेंगे के रवा उपमा को घर पर बहुत ही आसानी से कैसे बना  है और इसमें क्या क्या सामग्री की ज़रूरत पड़ती है और इसको बनाने में कितना समय लगता है |

नोट:

  • कितने लोगो के लिए: 4-5
  • तैयारी करने का समय: 10 मिनट
  • बनाने का समाये: 20 मिनट
  • सब्जीआं: मौसम के अनुसार

 

रवा उपमा बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:

  • 1 कप सूजी
  • 1 गाजर
  • 2 बड़े चमच हरी मटर
  • 1 आलू
  • 1 प्याज़
  • 1-2  हरी मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 1 बड़ा चमच घी या तेल
  • 1.5 चमच राई या सरसों
  • 7-8 करी पत्ता
  • 1 खड़ी लाल मिर्च
  • 1/2 छोटा चमच पीसी लाल मिर्च
  • 1.5 छोटा चमच नमक
  • 2 छोटे चमच निम्बू का रस
  • 2 चमच भुनी हुई मूंगफली (परोसने के लिए)

 

रवा उपमा बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले सूजी को 7-8 मिनट का धीमी गैस पर हल्का भूरा होने तक भून लें |

2. अब आलू और गाजर को अच्छे से साफ़ पानी से धो लें |

3. अब आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और गाजर को भी उसी तरीके से छोटा छोटा काट लें |

4. अब प्याज़ को अच्छे से छील कर दो लें और छोटा छोटा काट लें और हरी मिर्च को धो कर अच्छे से बारीक बारीक काट लें |

5. इसी के साथ टमाटर को धो लें और बारीक बारीक काट लें |

6. अब एक नॉन-स्टिकी कड़ाही लें और उसमे तेल गरम कर लें |  और जब तेल गरम हो जाएं तो इसमें राई डाल कर उसको तड़क लें |

7. जब राई तड़क जाए तो इसके अंदर करी पत्ता और साबुत मिर्च को डाल |

8. अब इसके अंदर प्याज़ और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें और जब प्याज़ को भूरा होने तक भून लें | इसमे लगभग 3-4 मिनट का समय लगेगा

9. अब सारी सब्जिओं को अच्छे से ढक दें ताकि सारी सब्जीआं अच्छे से पक जाये | सब्जिओं को पकाने के लिए कम से कम 7-8 मिनट का समय लगेगा |

10. अब इसमे बारीक कटे हुऐ टमाटर को मिक्स करके 2 से 3 मिनट तक पकाएं |

11. अब इसके अंदर भूनी हुई सूजी, नमक और पीसी हुई लाल मिर्च डाल कर अच्छे से भून लें |

12. अब इसके अंदर 2 कप पानी मिला लें और अच्छे से मिक्स कर दें, और इसको सूजी के गलने तक पकाएं |

13. अब आप इसमे निम्बू का रस मिला दें और आपका रवा उपमा तैयार हो गया है |

14. अब आप इसको अच्छे से मूंगफली डाल कर सजा सकते हैं और परोस सकते हैं |

 

उपमा को आप बच्चो को भी नाश्ते में दे सकते हैं | इसको आप बच्चों के टिफ़िन बॉक्स में भी स्कूल के लिए पैक कर सकते हैं | उपमा को बड़े बूढ़े खाना भी बहुत पसंद करते हैं | उपमा को और भी जयादा स्वादिस्ट बनाने के लिए आप इसको चटनी के साथ भी खा सकते हैं |

 

धन्यवाद