मटर पनीर एक बहुत ही सवादिष्ट इंडियन सब्ज़ी है | जो के हर घर मे अक्सर ही बनाई जाती है | कई लोग मटर पनीर कहने के लिए ढाबे या रेस्टॉरेंट पर जाते है | पर आज मे आपको होटल्स जैसी मटर पनीर की सब्ज़ी घर पर ही बनाना सिखाउंगा | मटर पनीर बनाने के लिए कई चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है जैसे के मटर, पनीर, मसाले, क्रीम या दही | क्रीम या दही या उपयोग ग्रेवी मटर पनीर बनाने के लिए किया जाता है और अगर आपको ग्रेवी वाली मटर पनीर की सब्ज़ी पसंद है तो इसमे आप दही या क्रीम डाल सकते हैं |
आज मे आपको ग्रेवी वाली मटर पनीर की सब्ज़ी बनाने का तरीका और इसमे क्या क्या चीज़ें डलती है उसके बारे मे बताऊंगा | चलो शुरू करते है….
मटर पनीर बनाने के लिए सामग्री:
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- तेजपत्ता – २
- पनीर 200 ग्राम
- हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- लवंग 4-5
- टमाटर की प्यूरी 1 कटोरी
- हरी इलायची – 2-3
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
- लहसुन अदरक का पेस्ट 1/2 चम्मच
- गरम मसाला – 1/4 छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- प्याज़ का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- हरे मटर के दाने 200 ग्राम
मटर पनीर बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले एक पैन मे तेल डालकर उसको अच्छे से गरम कर लें और जब तेल गरम हो जाये तो इसमे अदरक, प्याज़ कर लहसुन डालकर अच्छे से 4-5 मिनट तक भून लें | जब ये हल्का ब्राउन हो जाये तो इसमे नमक मिला लें और इसको अच्छे से मिक्स कर दें |
2. अब इसमे आप जीरा और धनिया पाउडर मिक्स कर दें और इसको अच्छे से हिलाते रहे | ताके आपका मसाला नीचे न लग जाये | 4-5 मिनट के बाद इसमे मटर मिला दें ताके मटर भी इसी मसले के साथ पक जाये |
3. इसको लगातार हिलाते रहे, जैसे ही मसाला तेल छोड़ना शुरू कर दें तो इसमे आप गरम मसाले का पाउडर डाल दें और इसको अच्छे से लगातार हिलाते रहे |
4. अब पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट लें और मटर को गाल्ने के लिए इसमे पानी मिला दें | कटा हुआ पनीर भी साथ ही ऐड कर दें | अब इसको धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पका लें | ताके मटर अच्छे से गल जाएं |
5. जब आपको लगे के ग्रेवी गाढ़ी हो गयी है तो इसमे कटा हुआ हरा धनिया और अदरक मिला दें और अच्छे से मिक्स कर दें | जब तेल ग्रेवी के ऊपर दिखने लग जाये तोह गैस को बंद करके सब्ज़ी को किसी बर्तन मई निकल लें |
अब अप्पके लज़ीज़ मटर पनीर तैयार हो गया है आप किसको सिंपल रोटी, तंदूरी रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं |
धन्यवाद