साउथ इंडियन रेसिपीज का नाम सुनते ही मुँह में पानी आ जाता है | ऐसी ही एक बहुत ही स्वादिस्ट रेसिपी है दाल वड़ा,  जो के साउथ इंडिया का सबसे से पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड है | मसाला वड़ा बनाने के लिए दाल के इलावा आप इसमें प्याज़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |  जिससे के इसका टेस्ट और भी लाजवाब हो जायेगा | अगर आप इसमें प्याज़ नहीं डालना चाहते तो आप इसमे सौंफ भी डाल सकते हैं | दाल वड़ा को घर में बनाना बहुत ही आसान है और इसको बनाने में भी बहुत काम समय लगता है | इस रेसिपी में आज हम आपको बताएँगे के दाल वड़ा बनाने का तरीका क्या है और इसमें क्या क्या सामान की ज़रूरत पड़ती हैं | इस ब्लॉग को अच्छे से पड़ें और दाल वड़ा बनाने का तरीका सीखें |

नोट:

  • दाल वड़ा तैयार करने का समय : 2-3 घंटे
  • पकाने का समय : 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए: 2 (8-10 वड़े)

दाल वड़ा तैयार करने सामग्री:

  • 1 प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 कप चना दाल
  • 4-5 करी पत्ता बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च कटी हुई
  • 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ या कदूकस किया हुआ
  • नमक सवाद अनुसार
  • तेल
  • 2-3 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

 

दाल वड़ा बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले चने की दाल को 2 घंटो के लिए भिगो कर रख दें |

2. अब भिगोई हुई दाल में से 2 घंटो के बाद पानी निकाल लें |

3. अब दाल को मिक्सी में डाल दें और पीस लें |

4. अगर दाल को पीसते समय दाल थोड़ी सी साबुत रह जाये तो कोई चिंता न करें, ऐसी दाल के वड़े और भी अच्छे बनते हैं | दाल को पीसते वक़्त इसमें पानी मत डालें और अगर पानी डालने की ज़रूरत पड़े तो बहुत ही कम पानी डालें |

5. अब पीसी हुई दाल को एक बर्तन में निकाल लें और उसके अंदर बारीक कटी हुई प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, करी पत्ता और नमक डाल दें |

6. अब सारे डाले हुऐ मसालों को अच्छे से मिक्स कर लें | याद रहे आपका तैयार किया हुआ वड़ा का मिश्रण ज्यादा गीला या सूखा नहीं होना चाहिए | और अगर आपको लग रहा है कि तैयार किया हुआ मिश्रण से वड़ा बनाना मुश्किल हो रहा तो 1/4 कप मिश्रण को दुबारा से पीस लें और बाकी बचे हुऐ मिश्रण में मिक्स कर दें | और अगर आपके वड़े सही नहीं बन रहे हैं तो इसमें 2-3 टीस्पून चावल का आटा या बेसन को मिला लें |

7. अब आप अपनी हाथों को तेल लगा लें और तैयार किये हुए वड़े के मसाले से छोटे छोटे 8-9 वड़े बना लें | वड़े के आकार को टिक्की के आकर जैसा गोल बना लें |

8. अब वड़े को तलने के लिए एक कड़ाही में  तेल को धीमी गैस पर गरम कर लें और जब तेल गरम हो जाये तो 3-4 वड़े डाल दें और उसको सुनहरा होने तक तल लें |

9. जब वड़े का रंग बिलकुल सुनहरी हो जाये तो उसको कड़ाही में से बाहर निकाल कर एक प्लेट में रख दें | और ऐसे ही बाकि बचे हुऐ वड़ों को तल लें |

10. अब आपका दाल वड़ा तैयार हो चूका है , आप इसको चाय के साथ भी परोस सकते हैं | अब आपका दाल वड़ा तैयार हो चूका है , आप इसको चाय के साथ भी परोस सकते हैं | दाल वड़े को स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है या मेहमान के आगे भी चाय के साथ परोस सकते हैं |

इस रेसिपी को अच्छे से पड़ें और घर में ही दाल वड़ा बनाना सीखें |

 

धन्यवाद